LOADING...

आरएचएएम फाउंडेशन (रहम) कक्षा 10 की मेधावी छात्रा को भेंट किया रिफर्बिश्ड लैपटॉप

Fundraising Progress

Raised: ₹0 0%

Target: ₹20,000

About the Project

गाजियाबाद। आरएचएएम फाउंडेशन (रहम) पिछले काफी समय से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है। इस कड़ी में आरएचएएम फाउंडेशन (रहम) के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विनोद अग्रवाल और कल्पना अग्रवाल की विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुरादनगर की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा याशिका को
रिफर्बिश्ड लैपटॉप भेंट किया गया है। याशिका स्कूल जाने का कारण इस कार्यक्रम में शामिल नही हुई उनकी जगह उनके पिता विक्रम ने यह रिफर्बिश्ड लैपटॉप प्राप्त किया। इस दौरान पार्षद धीरज अग्रवाल और आसिटेंट गर्वनर जोन 15 अनुप गुप्ता भी मौजूद रहे।

आरएचएएम फाउंडेशन (रहम) के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. धीरज भार्गव ने बताया कि फाउंडेशन निरंतर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन मुख्यरूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करती है। इस कड़ी में आज मुरादनगर की एक मेधावी छात्रा को फाउंडेशन द्वारा आरएचएएम रिफर्बिश्ड लैपटॉप भेंट किया गया है। जिसका उद्देश्य मेधावी छात्रा को भविष्य में जरूरी जानकारी और उसकी पढ़ाई में मदद हो सके। इस दौरान आभास कंसल, वरुण शर्मा, मनीषा भार्गव, विनोद अग्रवाल, प्रतीक भार्गव, कोमल जैन, और विनोद अग्रवाल मौजुद रहे।

आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन के इस अभियान में रोटरी क्लब गाजियाबाद सेफरोन सहित इंदिरापुरम परिवार, गाजियाबाद इंडस्िट्रयल टाउन, गाजियाबाद सनराईज, गाजियाबाद नार्थ सेंट्रल, इंदिरापुरम गैलोर, दिल्ली ईस्ट एंड, दिल्ली मयूर विहार, गाजियाबाद ग्रीन, गाजियाबाद अशोक, गाजियाबाद आस्था, गाजियाबाद विस्टा, गाजियाबाद ग्रेस, गाजियाबाद रिदम, दनकौर, मयूर विहार सोनीपत मिडटाउन द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।
/

Ready to Make a Difference?

Your support can turn our vision into reality. Join us in our mission to create a better world.

Chat With Us